साल 2021 भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद खास रहा। यह साल कई मायनों में भोजपुरी सिनेमा के लिए चर्चा में रहा। कोविड के बावजूद थिएटरों में प्रदर्शित किसी फिल्म ने बाजी मारी, तो कोई औंधे मुंह गिर गया। वहीं, बीते साल की सबसे चर्चित भोजपुरी फिल्म रही यशी फिल्म्स अभय सिन्हा प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, अक्षरा सिंह, सहर अफ्शा व आम्रपाली दुबे अभिनीत फ़िल्म 'विवाह 2'।
फ़िल्म 'विवाह 2' छठ पूजा के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण देश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। बिहार, यूपी, मुंबई, दिल्ली व नेपाल जैसी जगहों पर फ़िल्म ने अच्छा व्यवसाय किया। यह फ़िल्म दर्शकों की पसंद पर खरी उतरी। फ़िल्म की पटकथा और गीत व संगीत को लोगों में खूब पसंद किया।
दर्शकों ने फ़िल्म के ट्रेलर और गानों को यूट्यूब पर भी खूब सराहा। फ़िल्म का ऑडियो वीडियो इंटर 10 भोजपुरी चैनल पर उपलब्ध है, जिसे आज भी खूब पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 31 दिसम्बर 2021 को भोजपुरी के नम्बर वन टेलीविजन चैनल भोजपुरी सिनेमा पर किया गया था। फ़िल्म को फिर से 14 जनवरी 2022 को प्रदर्शित किया गया, जिसमें लोगों ने खूब पसंद किया। इसका प्रसारण पुनः 26 जनवरी 2022 को भी किया गया, जहां लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला।
कुल मिलाकर देखा जाए तो फ़िल्म 'विवाह 2' को हर प्लेटफॉर्म पर सफलता मिली। फिल्म का निर्माण भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध वितरक व निर्माता निशांत उज्ज्वल ने किया है। इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने निर्देशित किया।
Related Items
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म