भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत के लिए खास है यह साल



‘नच बलिये’ फेम व भोजपुरी सिनेमा के यूथ आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत का यह साल बेहद ख़ास होने वाला है, क्योंकि वह इस साल कई अहम फ़िल्में करते नजर आएंगे। फिलहाल, अभी विक्रांत जीटीवी के लोकप्रिय डेली सोप 'अगर तुम ना होते' में नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा, वह एक बेहतरीन फिल्म 'मझधार' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इसमें वह केन्द्रीय भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों यूपी में चल रही है और इस फ़िल्म को निर्देशित कर रहे हैं, भोजपुरी फ़िल्मों के चर्चित कमेडियन मनोज टाइगर।

विक्रांत की इस साल आने वाली फिल्मों में अजनबी, तू तू मैं मैं, रेस और मझधार हैं। ये सभी फ़िल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं और इनमें विक्रांत के किरदार भी बिल्कुल अलग-अलग हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत कहते हैं कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों का प्यार हमेशा से मिलता रहा है, इसलिए वह ऐसी फिल्मे करना चाहते हैं, जिनसे उन्हें स्वस्थ मनोरंजन मिले। वह कहते हैं कि मौजूदा दौर में भोजपुरी सिनेमा में काफी बदलाव आया है जो बेहद जरूरी था। 




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ