'तुमसा कोई प्यारा' ने तोड़े लोकप्रियता के रिकॉर्ड



भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना 'तुमसा कोई प्यारा' सफलता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। यह गाना अब 100 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है।

टिप्स भोजपुरी से रिलीज इस गाने को उनके प्रशंसक दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इससे पवन सिंह भी गदगद नजर आए। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 60 लाख लोगों ने देख लिया था। जानकारों का मानना था कि पवन सिंह का यह गाना बड़ा हिट साबित होने जा रहा है।

पवन का यह गाना गोविंदा और करिश्मा कपूर की फ़िल्म ‘खुद्दार’ के सुपर हिट गीत 'तुमसा कोई प्यारा' का भोजपुरी वर्जन है। पवन ने इसे प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गया है। गाने का संगीत प्रियांशु सिंह और बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।

इस गाने के वीडियो में पवन सिंह, सौंदर्य शर्मा और लेखा प्रजापति के साथ रोमांस करते नजर आए हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ