'आइटम नंबर 1' के एक गाने में दिखेगा सनी का जलवा



बेबी डॉल सनी लियोनी फ़िल्म 'आइटम' नंबर 1' के एक आइटम सॉन्ग में जल्द ही अपना जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। यूं तो सनी लियोनी ने कई फ़िल्मों में आइटम सॉन्ग में अपने हुस्न का जलवा दिखाया है, मगर सनी का इस गाने में एक अलग ही अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

'आइटम‌ नंबर 1' एक बेहद अलग तरह की त्रिकोणीय प्रेम कहानी है। फ़िल्म में क्रिकेटर से अभिनेता बने श्रीसंत, राजपाल यादव, बिमल त्रिवेदी, साहिल अख़्तर ख़ान, संदीप मलानी और बॉलीवुड व दक्षिण भारतीय सिनेमा के और भी कई सितारे अभिनय करते हुए नज़र‌ आएंगे। इस फ़िल्म के निर्माता निरोप गुप्ता हैं जो अपने बैनर एन‌एनजी‌ फ़िल्म्स के‌ तहत फ़िल्म का निर्माण करेंगे।

ग़ौरतलब है कि इस फ़िल्म में चर्चित अभिनेता सुनील वर्मा भी एक बेहद अलग भूमिका में नज़र आने वाले हैं। सुनील वर्मा फ़िल्म 'पुष्पा' में मंगलम शीनू के रोल‌ में फ़िल्म के मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन के अपोज़िट एक बेहद ख़तरनाक़ किस्म के विलेन के तौर पर नज़र आए थे।

फिल्म के निर्देशन की कमान पालूरन को सौंपी गई है। इस फ़िल्म‌ में सुमधुर संगीत देने की ज़िम्मेदारी संजीव मांगलथू को मिली है। फ़िल्म की स्क्रिप्ट आरके भगवती और समीर बागी बलिया ने‌ मिलकर लिखी है। फ़िल्म का संपादन‌ विपिन एमआर ने किया है और संजय माधवन फ़िल्म के‌ कला निर्देशक हैं।




Related Items

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. निरहुआ के लिए नंबर 17 है बहुत खास, जानिए क्यों...

  1. रवि किशन का जलवा, अभिनय की हर विधा में मनवा रहे हैं लोहा