सूट-बूट पहनकर कल्लू ने कहा 'सॉरी यार'



युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और प्रीति शुक्ला स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सॉरी यार’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। इसमें अरविंद अकेला कल्लू सूट-बूट पहने खूब भा रहे हैं।

फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा और सह निर्माता पदम सिंह व प्रभु देव हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन नीरज रणधीर ने किया है। 'सॉरी यार' एक पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म है, जो सभी उम्र के लिए एक संपूर्ण सिनेमाई अनुभव देने वाला है। फिल्म में कल्लू आनंद की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसका किरदार प्यार, नाटक, कॉमेडी और एक्शन का मिश्रण है।

फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, पदम सिंह, मनीष आनंद, हर्ष रॉय, सुधीर सिंह, रंभा सैनी, प्रेम दुबे, सोनू पांडे, धर्मेंद्र कुमार, काव्या सिंह और ज्योत्सना की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म का सुरीला संगीत छोटे बाबा का है जबकि गीत अरविंद तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रकाश बारूद और निशा तिवारी ने लिखे हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं जबकि सिनेमैटोग्राफर जसविंदर हुंडाल है। कोरियोग्राफर मनोज गुप्ता, दिया मिश्रा और प्रवीण सेलार हैं।




Related Items

  1. ‘युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्व गुरु’

  1. दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल