छोटे पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं ‘स्मार्ट जोड़ी’



फेमस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ से देशभर में अपनी छाप छोड़ने वाली जोड़ी विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार यह जोड़ी लोकप्रिय चैनल स्टार प्लस के नए रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में अपना जलवा बिखेरते नजर आएगा।

यह रियलिटी शो एक अनोखे फ़ॉर्मेट में है, जिसमें अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी जोड़ियां एकसाथ नजर आएंगी।

विक्रांत सिंह राजपूत ने कहते हैं कि यह शो अपने आप में अलग है। इस शो में 10 युगल शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि विक्रांत इन दिनों जीटीवी के शो 'अगर तुम ना होते' में भी नजर आ रहे हैं। साथ ही, वह कई भोजपुरी और अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

विक्रांत-मोनालिसा के अलावा इस शो में हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी, मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जैन और विक्की जैन, 'गुम है किसी के प्यार में' शो के लीड नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा भट्ट,  क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और उनकी पत्नी विद्या श्रीकांत, टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी, कॉमेडियन बलराज और उनकी पत्नी दीप्ति तुली, राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या महाजन, गायक अंकित तिवारी और उनकी पत्नी पल्लवी शुक्ला तिवारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी ऋतु राठी तनेजा भी नजर आएंगे।




Related Items

  1. रानी व श्वेता के साथ रोमांस करेंगे राहुल सिंह

  1. पवन सिंह फिर लेकर आए ‘लॉलीपॉप’ गाना

  1. अब अक्षरा सिंह आई हैं ‘यूपी बिहार लूटने’…