भोजपुरी फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' की शूटिंग हुई पूरी



बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले बनने वाली प्रदीप के शर्मा की भोजपुरी फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

इस फिल्‍म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है। इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव नजर आ रही हैं।

फिल्‍म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने कहा कि फिल्म में  बेहतरीन मनोरंजन है। फिल्म की कहानी बेहद साफ सुथरी है और इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है। संवाद और गानों के साथ सभी कलाकारों का अभिनय बेहद संजीदा हैं।

फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। फिल्म के सह-निर्माता अनिता शर्मा और पद्म सिंह हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा