विद्यार्थी जीवनभर याद रखें ‘आरआरआर’ का फॉर्मूला...



आगरा : सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा स्कूल प्रांगण में मनाए गए ‘टीचर्स डे’ आयोजन में वर्तमान और पुराने शिक्षकों को याद करते हुए प्रधानाचार्य फादर भास्कर येशुराज ने स्कूल के विद्यार्थियों को ज़िंदगीभर तीन ‘आर’ याद रखने के लिए कहा।

प्रधानाचार्य ने छात्रों को अपने शिक्षक को रिमेम्बर (याद रखना), उनका रेस्पेक्ट (आदर) और देश के लिए रेस्पॉन्सिबल (जिम्मेदार) नागरिक बनने का पाठ सिखाया। इस दौरान पुराने और वर्तमान छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुराने छात्रों ने प्रधानाचार्य को स्मृति चिह्न देकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और मदर टेरेसा के चित्र को माला पहनाकर की गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक फादर मिरेंडा, ओल्ड बॉयय एसोसिएशन के ओम सेठ, अनिल शर्मा, भरत महाजन, नितेश गुप्ता, अमित खत्री, अनमोल कोहली और विवेक गर्ग आदि उपस्थित थे।




Related Items

  1. ‘गॉड फादर’ में दिखा खेसारी का होश उड़ाने वाला लुक