भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘गॉड फादर’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
इसमें खेसारीलाल यादव पकी दाढ़ी और बाल में नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर बैट है। उनका यह लुक देखकर आपको एक पल के लिए लग सकता है कि यह साउथ की किसी फिल्म का दृश्य है, लेकिन यह पराग पाटिल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गॉड फादर’ का है।
आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह स्टारर, रत्नाकर कुमार प्रस्तुत और पराग पाटिल निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री ने किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक आउट खेसारीलाल यादव के फैंस के साथ–साथ क्रिटिक्स को भी पसंद आ रहा है। फिल्म में खेसारीलाल यादव एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी प्राण ने लिखी है। डीओपी आरआर प्रिंस और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने बताया कि ‘गॉडफादर’ एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी।

Related Items
गर्भ में पलने वाला बच्चा सीख सकता है अभिमन्यु की तरह संस्कार...!
‘सुपर सीनियर सिटीजंस’ के लिए किरायों में 75 फीसदी छूट की मांग
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'