‘देवरानी जेठानी’ के जरिए रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं रिंकू घोष



मशहूर फिल्म अभिनेत्री रिंकू घोष एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय होती नजर आ रही हैं। रिंकू घोष की फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ काजल राघवानी, देव सिंह और गौरव झा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आपको बता दें कि इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत कर रही है, जिसके निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। इस फिल्म को लेकर प्रदीप सिंह ने बताया कि यह एक पारिवारिक फिल्म है। यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों को अपनी ओर जरूर आकर्षित करेगी। खासकर, महिला दर्शकों के लिए इस फिल्म में बहुत कुछ होने वाला है।

रिंकू घोष की बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमेशा से एक अच्छी कलाकार रही हैं। रिंकू घोष इस फिल्म की कहानी में पूरी तरह फिट होती हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में गीत-संगीत भी बेहद कर्णप्रिय हैं। फिल्म में रिंकू भारती, रंभा सहनी, ललित उपाध्याय, प्रेम दुबे, भानु पांडे और बाल कलाकार चाहत की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।




Related Items

  1. आओ नदियों को संवारें, पवित्र नदियों को लौटाएं अतीत का गौरव...

  1. यथार्थ की आंच में तपी हुई है 'पर्दे के पीछे' की हर कहानी...

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'