मशहूर फिल्म अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन इस मानसून सत्र में कलाकारों की सुरक्षा के लिए बिल लाने वाले हैं।
ध्यान रहे, संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरु होने वाला है। रवि किशन ने बताया कि कलाकार समाज के अभिन्न अंग हैं और देश की उन्नति में कलाकारों का योगदान भी अहम है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस मानसून सत्र में कलाकारों की सुरक्षा के लिए विधेयक लाया जाएगा। यह विधेयक हर विधा के कलाकार यानी एक्टर, सिंगर, पेंटर, म्यूजिशियन, डांसर आदि के लिए होगा, जो कला क्षेत्र से जुड़े हैं।
रवि किशन ने कहा कि इस विधेयक में हर स्तर के कलाकारों को स्वास्थ्य सेवा, सस्ते दर पर आवास, पेंशन और सरकारी संस्थानों में नौकरी का प्रावधान होगा। यह बिल कलाकारों को सरकार की ओर से एक सपोर्ट होगा, जिसके बाद उनका जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है और उन्हें अपने देश के कलाकारों की भी चिंता है।
रवि किशन ने कहा कि मुझे लगता है कि विकास की मुख्यधारा में कलाकारों को जोड़ने के लिए यह विधेयक एक अच्छी पहल साबित होगा।

Related Items
मानसून से पहले यमुना नदी की सफाई की मांग
रवि किशन के हाथों हुआ खेसारी की फिल्म का मुहूर्त
रवि किशन का जलवा, अभिनय की हर विधा में मनवा रहे हैं लोहा