रवि किशन के हाथों हुआ खेसारी की फिल्म का मुहूर्त



भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेहरबान’ के दौरान दिग्गज अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन मौजूद रहे।

इस मौके पर रवि किशन ने कहा कि खेसारी भोजपुरी के चमकते सितारे हैं और उनकी हर फिल्म बेहतरीन होती है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी के दर्शक बड़े दिलवाले होते हैं। उनका प्यार सदैव मिलता रहा है और वे नए कलाकारों को भी दिल खोलकर अपना लेते हैं। भोजपुरी की ओर आज पूरी दुनिया देख रही है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘मेहरबान’ के निर्माता संजय शर्मा और निर्देशक सुशील उपाध्याय हैं। संगीत कृष्णा बेदर्दी का है और डीओपी आरआर प्रिंस हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए खेसारी ने कहा कि ‘मेहरबान’ एक खूबसूरत फिल्म है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म होगी। फिल्म का गीत-संगीत भी बेहतरीन होने वाले हैं।

रॉनिक फिल्म्स के बैनर से बन रही इस फिल्म निर्माता संजय शर्मा ने बताया कि यह फिल्म पूरी भव्यता के साथ बनेगी। फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री मुख्य भूमिका में है। सपना चौहान भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में श्रद्धा नवल, विनोद मिश्र, प्रकाश जैश, महेश आचार्य, सोनू पांडे, राज मौर्य, साकेत चटर्जी, अंजलि, निशा तिवारी, मानवी सिंह, सिद्धांत सिंह और नीरज बाबा की भी अहम भूमिकाएं हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. ‘रिश्ते’ में खेसारी का एक अलग ही अंदाज आएगा नजर