नवोदित अभिनेत्री रक्षा गुप्ता भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार हैं। रक्षा गुप्ता ने भोजपुरी सिनेमा में पिछले साल फिल्म ‘दोस्ताना’ से डेब्यू किया था। अब उनकी फिल्म ‘कमांडो अर्जुन’ आने वाली है।
इस फिल्म में वह प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म के बारे में बताते हुए वह कहती हैं कि इस फिल्म में काम करने का उनका अनुभव खास रहा। फिल्म के गाने बेहद शानदार हैं।
इसके अलावा, रक्षा भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ भी एक फिल्म ‘ठीक है’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इसके निर्देशक संतोष मिश्रा होंगे। साथ ही, रक्षा गुप्ता, यश कुमार के साथ ‘घर वाली बाहर वाली 2’, ‘नसीहत’ और ‘किंग’ भी कर चुकी हैं। इतनी ही नहीं, वह सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ एक फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में पूरी कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि रक्षा बिहार के पूर्वी चंपारण के चकिया की रहने वाली हैं और दिल्ली में पढ़ी लिखी हैं। रक्षा कई टीवी धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ