अभिनेता राहुल शर्मा ने झुग्गियों में मनाया रक्षाबंधन

फिल्म ‘एक्सरे’ फ़ेम अभिनेता राहुल शर्मा ने मुंबई में अपने घर के पास झुग्गियों के इलाके में जाकर रक्षाबंधन त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने राखी बांधने वाली बहनों को उपहार और उनकी रक्षा का वचन भी दिया।

इस मौके पर राहुल शर्मा ने कहा कि पर्व और त्योहार सब लोगों के बीच खुशियां बांटने के लिए होते हैं। उन्होंने यहां राखी बांधने वाली बहनों को वादा किया कि जब भी उन्हें जरूरत होगी, वह उनके पास रहेंगे।

राहुल ने बताया कि उनके परिवार ने बाबा बर्बरीक फाउंडेशन बनाया है। इसके तहत जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। आपको बता दें कि राहुल शर्मा की नई फिल्म ‘कुतुब मीनार’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसमें वह संजय मिश्रा और करणवीर वोहरा के साथ नजर आएंगे।




Related Items

  1. हरित क्षेत्रों की रक्षा के लिए मैसूर के नागरिकों ने कसी कमर

  1. वृंदावन और वाराणसी की पांच माताओं ने मोदी को बांधी राखी

  1. रानी व श्वेता के साथ रोमांस करेंगे राहुल सिंह