दिलों पर राज करने आ रही है फ़िल्म ‘प्यार काहे बनाया राम ने’

भोजपुरी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘प्यार काहे बनाया राम ने’ बनकर तैयार है। फ़िल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है और इसे भव्य तरीके से सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी जारी है। फ़िल्म में अंजना सिंह, राकेश मिश्रा, अविनाश शाही व दिग्गज अभिनेता संजय पाण्डे जैसे कलाकार नजर आएंगे।

यू-नाइन फिल्म्स एंटरटेनमेंट व मां बीके फ़िल्म एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित इस फ़िल्म के निर्माता अमित कुमार सिंह व संयोग कुमार और निर्देशक राजीव मिश्रा हैं।

इनके साथ-साथ फ़िल्म में विनय बिहारी, पायल बंसल, देव सिंह, आरके बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह व जयंत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Items

  1. निशांत, निरहुआ की जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा के लिए जगाई नई उम्मीदें

  1. सारेगामा हम भोजपुरी नाइट में झूमकर नाचे खेसारी

  1. राहुल और अक्षरा की फिल्म 'डार्लिंग' का फर्स्ट लुक जारी