भोजपुरी गीत 'लॉलीपॉप लागेलू' ने एक तरफ जहां पवन सिंह को इंटरनेशनल स्टार बना दिया, वहीं उसी फ़िल्म के सीक्वल से लोक गायक टुनटुन यादव की भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन पर एंट्री होने वाली है। इस फ़िल्म में उनके सामने होंगी भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी।
टुनटुन यादव फ़िल्म प्रतिज्ञा 3 से अपने करियर का आगाज करने जा रहे हैं। इस फ़िल्म की सबसे खास बात यह होने वाली है कि इसमें लॉलीपॉप गाने का नया वर्जन लोगों के बीच होगा।
आपको बता दें कि बरसो पहले आई फ़िल्म ‘प्रतिज्ञा’ ने भोजपुरी फ़िल्म जगत को एक ऐसा गाना दिया जिसकी गूंज आज भी देश-विदेश में होती है। इसके बाद आई प्रतिज्ञा 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की थी।
अब प्रतिज्ञा 3 सामने है। रेनेसेन्स मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई इस फिल्म के लेखक संजय राय हैं। गीत-संगीत विनय बिहारी का होगा।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
काजल ने जय से कहा, ‘तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी’…
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा