परिजनों की स्मृति में किया पौधारोपण



आगरा : कोरोना की दूसरी लहर में अपने बिछुड़े परिजनों की स्मृति में बाल विहार पालीवाल पार्क में 440 पौधे लगाए गए।

इस दौरान 220 हारसिंगार, 20 चमेली, 40 पलाश, 30 अर्जुन, 10 कैंथ, 20 बेलपत्र, 20 कपोक, 60 गुलमोहर, 20 हरी सैमल एवं 20 टिकोमा गौरीचैरी के पौधे लगाए गए। इनके अलावा अन्य 2500 पौधे और भी लगाए जाने हैं। इन पौधों में अधिकांश पौधे स्थानीय प्रजातियों के ही होंगे जो कि कम पानी और अधिक गर्मी व सर्दी में भी जीवित रह सकेंगे।

ये पौधे आर्शिया गुप्ता, आन्या गुप्ता, श्वेता गुप्ता, राग्या जैन एवं केसी जैन द्वारा लगाए गए। उद्यान विभाग के अशोक कुमार चौधरी व कई अन्य लोगों का सहयोग भी पौधोरोपण के दौरान मिला।




Related Items

  1. सूर सरोवर पक्षी विहार को संरक्षित रखने की मांग

  1. दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा

  1. पवन, स्मृति के बोलबम गीत 'गेरुआ ओढ़निया' ने तोड़ा रिकॉर्ड