पवन, स्मृति के बोलबम गीत 'गेरुआ ओढ़निया' ने तोड़ा रिकॉर्ड



भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का जादू भोले बाबा के भक्तों पर खूब चल रहा है। उनका नया बोलबम गाना 'गेरुआ ओढ़निया' रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड ब्रेकर रफ्तार से व्यूज हासिल कर रहा है। यह गाना पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब से जारी हुआ है।

इस गीत के वीडियो में पवन सिंह एक बार फिर से स्मृति सिन्हा के साथ नजर आए हैं। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती रही है। इस गाने में पवन सिंह के साथ शिल्पी राज की आवाज गाने में चार चांद लगाने वाली है। पवन सिंह का यह गाना देवघर जा रहे तमाम शिव भक्तों के फोन में भी सुना जा रहा है।

गीत 'गेरुआ ओढ़निया' के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा का है। निर्देशक गोल्डी जायसवाल और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।




Related Items

  1. दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा