भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह जल्द ही ‘बारिश बन जाना’ फेम प्लेबैक सिंगर पायल देव के साथ मिलकर धमाका करने वाले हैं। उनका एक नया गाना जल्द ही आने वाला है। इस गाने की शूटिंग अभी हाल ही में पूरी हुई है। पवन और पायल का यह गाना हिंदी–भोजपुरी मिक्स होगा, जिसे एक नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।
ध्यान रहे, पवन और पायल का पिछला गाना ‘कमरिया हिला रही है’ भी खूब वायरल हुआ था। इसमें दोनों की गायकी को खूब पसंद किया गया था। उसके बाद एक बार फिर दोनों साथ नजर आ रहे हैं।
दूसरी ओर उनका एक गाना ‘नजरिया ना लागे’ भी धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह नजर आई हैं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद आ रही है। पवन सिंह की लोकप्रियता का ही कमाल है कि उनके एक से बढ़कर एक गाने दर्शकों को न सिर्फ पसंद आ रहे हैं, बल्कि 100 मिलियन व्यूज क्लब में भी बेहद कम समय में शामिल हो रहे हैं।
पवन सिंह मीत ब्रदर्स के साथ भी गाना लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने टिप्स के साथ भी एक बड़ा कांट्रेक्ट साइन किया है।

Related Items
हिंदी उपन्यास की नई आवाज़, असहमति और सृजन पर हुई चर्चा
अच्छी मानसूनी बारिश के लिए यमुना नदी से प्रार्थना
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'