भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का साल 2022 में पहला गाना उनके जन्मदिन पर रिलीज हुआ और रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है। पवन का यह गाना है ‘आ जईहे पांच के’, जिसे महज एक ही दिन में 70 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
गाना जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन का पावर इतना दिख रहा है कि अब तक इस पर 110,664 लोग कमेंट कर चुके हैं, जबकि खबर लिखे जाने तक इस गाने को 10,631,900 लोग देख चुके हैं।
आपको बता दें कि इस धमाकेदार गाने को पवन सिंह ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है और इस गाने में उनके साथ ग्लैमरस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। गीत को रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है। संगीत प्रियांशु सिंह का है। निर्देशन मनोज नारायण का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Items
पांच दिवसीय कार्यशाला में शल्य चिकित्सकों ने किए नए अनुप्रयोग
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’