पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' ने मचाई धूम



भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नए गीत 'तुमसा कोई प्यारा' ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड टिप्स भोजपुरी से रिलीज इस गाने पर बने रील्स को लेकर है। इस गाने पर अब तक 10 लाख से ज्यादा रील्स बन चुके हैं। इससे पहले भी पवन का गाना 'पुदीना ए हसीना' पर 10 लाख रील्स बने थे।

पवन सिंह ने इस उपलब्धि पर अपने प्रशंसकों के लिए धन्यवाद संदेश भी पोस्ट किया है। मालूम हो कि इस गाने को अब तक सिर्फ यूट्यूब पर ही 55 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

कहा जा सकता है कि पवन सिंह का पावर एक बार फिर से संगीत प्रेमियों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ