भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह का एक्शन अवतार तो सब ने देखा है, लेकिन यशी फिल्म्स प्रस्तुत और डिवाइन पिक्चर्स व जबावा एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में वह कुछ अलग ही किरदार में नज़र आने वाले हैं।
इस फ़िल्म को भोजपुरी पर्दे पर एक से बढ़ कर एक सफल फिल्में देने वाले निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने निर्देशित किया है।
फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' की शूटिंग लंदन में हुई है। इस फ़िल्म में पवन सिंह के अपोजिट साउथ की कई सफल फिल्में काम कर चुकी अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा हैं, जिनके साथ पवन सिंह की केमेस्ट्री बेहद खास होने वाली है। यह एक संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म होगी। वहीं, फ़िल्म को लेकर पवन सिंह का कहना है कि दर्शकों ने उन्हें लगातार एक्शन करते देखा है, लेकिन इसमें उन्हें एक अलग पवन सिंह मिलने वाला है।
फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है। यह फ़िल्म दर्शकों के दिल को छू लेगी। आपको बता दें कि फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा व शिवांशु पांडेय हैं, जबकि सह निर्माण प्रशांत जम्मुवाला का है। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा - सर्वेश कश्यप हैं। संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिन्स दुबे, यादव राज व उमालाल यादव के हैं। स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह और प्रभव चतुर्वेदी हैं। प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव हसमु शेख (सोनू), डीओपी मुकेश शर्मा और कॉस्ट्यूम कविता - सुनीता क्रिएशन का है।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा