पावर स्टार पवन सिंह, बॉलीवुड संगीतकार पायल देव और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की तिकड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने की तैयारी में हैं।
गाना ‘बारिश बन जाना’ की सफलता के बाद पवन सिंह और पायल देव का यह अगला साहकार है। इसके लिए इन दिनों पवन सिंह पूरी टीम के साथ जयपुर पहुंचे हुए हैं।
यह जानकारी खुद पवन सिंह ने अपने फेसबुक हैंडल से पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वह अभी अपनी टीम के साथ जयपुर पहुंचे हैं। जहां वह अपने नए गाने की शूटिंग करेंगे। इस गाने में उनके साथ साउथ की अभिनेत्री राई लक्ष्मी होंगी।
पवन ने इस जानकारी के साथ एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें राई लक्ष्मी, पायल देव, आदित्य देव, मुदस्सर खान, मोहसिन शेख और अमित सिंह नज़र आ रहे हैं।

Related Items
रानी व श्वेता के साथ रोमांस करेंगे राहुल सिंह
पवन सिंह फिर लेकर आए ‘लॉलीपॉप’ गाना
अब अक्षरा सिंह आई हैं ‘यूपी बिहार लूटने’…