भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े दिग्गज पवन सिंह और अवधेश मिश्रा पांच साल बाद एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले हैं। इन दिनों वे दोनों लंदन में निर्माता अभय सिन्हा की फ़िल्म 'याराना' की शूटिंग में बिजी हैं।
इसे लेकर अवधेश मिश्रा कहते हैं कि चीजें बहुत बदल गई हैं। इस फ़िल्म में भी दर्शकों को कुछ नया ही मिलने वाला है। वहीं, पवन सिंह ने कहा कि अवधेश मिश्रा हमारी इंडस्ट्री के बड़े हस्ताक्षर हैं। वह किसी भी किरदार को बड़ी ही संजीदगी से निभाते हैं।
आपको बता दें कि अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स के जरिये बन रही इस फिल्म की शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन में जोर-शोर से चल रही है। इस फ़िल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं, जिन्होंने बताया कि फ़िल्म याराना में अवधेश मिश्रा इंग्लिश कॉप की भूमिका में हैं, जबकि पवन सिंह में लीड हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खास है।

Related Items
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा