भोजपुरी वेब सीरीज 'पकड़उवा बियाह' में नजर आएंगे अंकुश, राजा



भोजपुरी वेब सीरीज 'पकड़उवा बियाह' की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ अयोध्या में शुरू हो चुकी है। इस सीरीज में अपने धमाकेदार गानों से भोजपुरी जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दो सुपर स्टार अंकुश व राजा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

वेब सीरीज का निर्माण यशी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, जिसके निर्माता अभय सिन्हा हैं। इसका प्रसारण जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल पर होगा।

मालूम हो कि बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में 'पकड़उवा बियाह' का चलन देखा जाता है, जिस पर बॉलीवुड में भी कई फिल्में बन चुकी हैं। इस वेब सीरीज रक्षा गुप्ता, अनारा गुप्ता, पूजा तिवारी, रंभा सहनी, विनीत विशाल, वीआईबी बिजेंद्र, विष्णु शंकर बेलु, ओपी कश्यप व अविनाश पांडेय की भी अहम भूमिकाएं हैं।

लेखन कुमार देव सिंह, संवाद सुरेंद्र मिश्रा और गौरव कुमार गुड्डू के हैं। डीओपी बासु हैं। प्रोडक्शन हेड सोनू कुमार हैं। ईपी सोनू शेख हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ