युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘ओ साथी रे…’ लोगों के दिलों को छूने में कामयाब हो रहा है।
इस गाने में कल्लू की खूबसूरत आवाज और इसके म्यूजिक वीडियो में उनका दमदार अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने में एक प्यारी सी कहानी भी है, जो भोजपुरी दर्शक के मनोरंजन को दोगुना करता है।
इस गाने को लेकर सारेगामा के बद्रीनाथ झा ने बताया कि ‘ओ साथी रे…’, एक दुखभरी दास्तान है जिसे कल्लू के जरिए संगीतमय अंदाज में पेश किया गया है। यह गाना कहीं न कहीं आपके दिल को छू लेगा और आपके आंखों से आंसुओं का सैलाब बह निकलेगा।
गाने को मिल रही लोकप्रियता को लेकर अरविंद अकेला कल्लू कहते हैं कि ‘ओ साथी रे…’ गाना इतना शानदार है कि जो भी सुनेगा, वह इसे बार-बार सुनना चाहेगा और इसे पसंद करेगा।
गीत के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ बेवफाई करती श्वेता झा नजर आ रही हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं, जबकि डीओपी महेश वेंकट है।

Related Items
‘युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्व गुरु’
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल