बिहार से कई प्रतिभाओं ने अपनी अभिनय क्षमता और कला से प्रभावित किया है। पटना में जन्मे प्रणय झा ने भी अपने पहले गाने ‘ओ हमनशीं’ से अपने अभिनय में यह झलक दिखाई है।
इस खूबसूरत गीत के साथ प्रणय अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उनका पटना से हमेशा विशेष लगाव रहा हैं, लेकिन वह मूलतः मधुबनी के लक्ष्मीपुर गांव के निवासी हैं। प्रणव की परवरिश और शिक्षा अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और कोडैकनाल जैसे स्थानों पर हुई है। वर्तमान में वह मुंबई के विस्लिंगवुड्स इंटरनेशनल कॉलेज से एक्टिंग की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ‘ओ हमनशीं’ में प्रणय अंजलि अरोरा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
यूनिवर्सल एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित इस गीत के निर्माता पवन मिश्रा हैं और कश्मीर की खूबसूरत लोकेशन पर गाने को प्रमोद शास्त्री ने निर्देशित किया है। यासर देसाई ने इस गीत को आवाज़ दी है। गीतकार और संगीतकार राशिद खान हैं। गाने को जी म्यूजिक ने रिलीज किया है।

Related Items
अब अक्षरा सिंह आई हैं ‘यूपी बिहार लूटने’…
गोपालगंज की बेटी संजना पांडेय अपने अभिनय से मनवा रही हैं लोहा
रवि किशन का जलवा, अभिनय की हर विधा में मनवा रहे हैं लोहा