लोक गायक नीलकमल का नया गाना मचा रहा है धूम



भोजपुरी लोक गायक नीलकमल सिंह का नया गीत “भोला बउईले” अब खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। नीलकमल सिंह के भक्ति और मनोरंजन से भरपूर इस गाने में प्रकृति की हरियाली से सावन के होने का अहसास महसूस किया जा सकता है।

इस गाने की पृष्ठभूमि में भोले बाबा की शादी है, जहां उनकी शादी के लिए बारात निकल रही है। दरवाजे पर मां गौरी अपनी सहेलियों के साथ उनका इंतजार कर रही हैं, लेकिन उन्हें पता चलता है कि महादेव भांग-धतूरा के नशे में बौरा गए हैं। इसी कथानक पर आधारित गाने को नीलकमल सिंह ने मनोरंजक प्रस्तुति दी है।

“भोला बउईले” के म्यूजिक वीडियो में नीलकमल और रानी शालिनी एक साथ नजर आ रहे हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। निर्देशक बिभांशु तिवारी हैं। रिकार्डिस्ट ब्रिजेश बागी और कोरियोग्राफर असलम खान हैं।




Related Items

  1. रास, भक्ति और ब्रज संस्कृति पर एक अभिनव शोध...

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'