भोजपुरी कलाकार नीलकमल सिंह के नए गाने ‘पगली देखावे अगरबत्ती’ ने श्रोताओं के ऊपर जादू कर दिया है। गाने का म्यूजिक वीडियो भी बेहद शानदार और मनोरंजक है।
गाने में पत्नी अपने पति की पूजा करती है और वह भी इस जमाने में अगरबत्ती जलाकर। इससे पति परेशान होता है। इसी कहानी पर इस गाने को बनाया गया है।
गाने को लेकर नीलकमल सिंह ने बताया कि गाना का कॉन्सेप्ट बेहतरीन है। दर्शक इस गाने को अपने प्यार और आशीर्वाद से बड़ा हिट बनाएंगे।
गाने के म्यूजिक वीडियो में दर्शकों को रक्षा गुप्ता के साथ नीलकमल सिंह की केमिस्ट्री खूब भा रही है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी के है और संगीतकार शुभम राज एसबीआर हैं। वीडियो के निर्देशक और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह है।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ