ओटीटी पर इन दिनों रिलीज एक वेब सीरीज 'बुलेट पेन' को खूब सराहा जा रहा है। इसकी कहानी बिहार के सासाराम जिले की है। साथ ही इस सीरीज के कलाकारों की भी खूब चर्चा हो रही है। सीरीज में मनोज कुमार राव मुख्य भूमिका में हैं, जो खुद भी सासाराम चेनारी थाना के नरौरा गांव से आते हैं और वह मुंबई में अपने करियर को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
मनोज को फिल्मों से लगाव गांव में होने वाले नाटकों में अभिनय के दौरान हुआ और फिर उन्होंने अपना करियर अभिनेता के रूप में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
इसी क्रम में वह पढ़ाई के लिए पटना आए और टीपीएस कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन अभिनय के जुनून में ग्रेजुएशन के दूसरे वर्ष ही वह मुंबई चले आए। यूं कहें कि अभिनय की दीवानगी ने उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। मनोज ने करियर की शुरुआत शॉर्ट फिल्मों से की और उनकी पहली फीचर फिल्म ‘मृदंग’ थी, जिसे रितेश एस कुमार ने निर्देशित किया था।
इससे पहले, मनोज शॉर्ट फिल्म ‘फन्दी’ कर चुके थे। इस फ़िल्म को नैनीताल फ़िल्म फेस्टीवल में सम्मानित भी किया गया था और अब उनकी वेब सीरीज 'बुलेट पेन' ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
आपको बता दें कि मनोज कुमार राव एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। पिता सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। उनके भाई सेना में कार्यरत हैं। अजय देवगन उनके पसंदीदा कलाकार हैं।
मुंबई आने के बाद मनोज कुमार राव ने संघर्ष शुरू किया और अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा।
फिलहाल, वेब सीरीज 'बुलेट पेन' के दूसरे पार्ट की भी तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा वह एक बायोपिक भी करने वाले हैं।

Related Items
जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’
श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना
‘हाथी मेरे साथी’ के साथ शुरू हुई यश कुमार की तीन फिल्में