सांसद और एक्टर दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म 'मंडप' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से निरहुआ के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में चल रही है।
फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह और निर्देशक आनंद सिंह हैं। यह फिल्म पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनने वाली अनोखी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण भव्य स्तर पर किया जा रहा है। फिल्म के बारे में निरहुआ ने बताया कि इसकी शूटिंग उनके संसदीय क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म की पटकथा दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखने वाली है।
फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह ने कहा कि फिल्म सामाजिक सरोकारों को व्यक्त करती है। एसआरके म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म जोया खान, संजय पांडेय, सुशील सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, ऋतु चौहान, सुजान सिंह, श्रद्धा नवल और विद्या सिंह की भी खास भूमिकाएं हैं। फिल्म की कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संगीत ओम झा का है और डीओपी साहिल जे अंसारी हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
आम्रपाली दुबे की पूरी हुई इच्छा, अब बनेंगी ‘मां भवानी’