जल्द आ रही है राहुल शर्मा और मेघाश्री की ‘मांग भरो सजना’



बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘मांग भरो सजना’ में एक बार फिर अभिनेता राहुल शर्मा दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं।

फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक धागों से पिरोई गई है। फिल्म के बारे में बताते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि उनकी भूमिका बेहद अलग है। फिल्म के गीत और संगीत भी दमदार है। इस तरह यह फिल्म मनोरंजन का एक बेजोड़ पैकेज बन कर उभरेगी।

फिल्म में अभिनेत्री मेघाश्री के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशन के साथ-साथ इस फिल्म का लेखन राकेश त्रिपाठी ने किया है।

प्रदीप के शर्मा की इस प्रस्तुति में फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा हैं। देव सिंह, विनीत विशाल, रोहित सिंह मटरु, वीणा पांडे,मोना राय और केके गोस्वामी अन्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। संगीत ओम झा और साजन मिश्रा का है। फिल्म के डीओपी महेश वेंकट हैं। फाइट मास्टर दिलीप यादव और डांस मास्टर रिक्की गुप्ता हैं।




Related Items

  1. यमुना नदी की तत्काल सफाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

  1. बृज क्षेत्र के पवित्र कुंडों के संरक्षण की मांग

  1. यमुना नदी संरक्षण के लिए तत्काल उपचारात्मक उपायों की मांग