भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलु’ अब चीन तक पहुंच गया। चीनियों की जुबान पर भी यह गाना अब सर चढ़कर बोल रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान इस गाने पर चीनी झूमते नज़र आए और यह भी कहते नज़र आए कि उन्हें गाने के बोल समझ में आ रहे हैं।
पवन का यह गाना साल 2008 में रिलीज किया गया था। तब से इस गाने ने एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ‘लॉलीपॉप लागेलु’ आज दुनियाभर में लोगों के बीच पॉपुलर है। इस गाने से पवन सिंह रातोंरात स्टार बन गए थे।
अपने गाने को मिल रही इस अशातीत सफलता से पवन सिंह भी गद्गद् हैं। पवन सिंह ने चीन के लोगों को भी शुक्रिया कहा है। जब यह गाना रिलीज हुआ था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यह गाना ग्लोबल हो जाएगा।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ