भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत विषय पर मशहूर निर्देशक सुधांशु एस त्रिपाठी भोजपुरी फिल्म 'कृष्णा अवतार' लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इसका भव्य मुहूर्त पटना में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी, निर्देशक सुधांशु एस त्रिपाठी, अभिनेता कृष्णा ठाकुर, अभिनेत्री सपना सिंह रोहित के साथ छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव, गायक अभिनेता अजित आनंद और गीतकार पवन पांडेय व नितेश सिंह निर्मल आदि उपस्थित रहे।
फिल्म के मुहूर्त के दौरान राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भोजपुरी भाषा की समृद्धि आज दुनियाभर में है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक बेहद अहम मुद्दे को उठाने वाली है।
इससे पहले, फिल्म के निर्देशक सुधांशु एस त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म का निर्माण शिवकल्प एंटरटेनमेंट के अंतर्गत हो रहा है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में 10 मार्च से शुरू होगी।
फिल्म की कहानी बीरू ठाकुर ने लिखी है। डीओपी मनीष केदार व्यास और एक्शन मुकेश राठौर का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफी मोनू श्रीवास्तव करेंगे। फिल्म में कृष्णा ठाकुर, सपना सिंह, अयाज ख़ान, रजनीश पाठक, फिरोज खान, नीरज अहीर, राज शर्मा, रमेश कश्यप, राकेश बाबू व राजकुमार राय रायकवार मुख्य भूमिका में होंगे।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा