भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी की राह इन दिनों अन्य अभिनेत्रियों से थोड़ी अलग दिख रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्मों की ओर रुख किया है। अब काजल छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी के साथ इश्क़ लड़ाती हुई नजर आएंगी।
पटना में एक कार्यक्रम आयोजित कर इस फ़िल्म की विधिवत घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक-गीतकार-संगीतकार व लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी, फ़िल्म के निर्माता अमित सिंह, निर्देशक राजीव मिश्रा व पीआरओ सर्वेश कश्यप मौजूद रहे।
फ़िल्म में भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी व छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार मन कुरैशी लीड रोल में हैं। कुछ दिन पहले रायपुर के एक होटल में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर फ़िल्म इश्क कयामत का मुहूर्त शार्ट लिया गया। फ़िल्म इश्क कयामत का निर्माण यू-नाइन फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।
फ़िल्म के विषय में निर्माता अमित कुमार कहते हैं कि इस फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाएगा। बड़े कैनवास के साथ इस फ़िल्म के सभी किरदार काफी महत्वपूर्ण हैं। फ़िल्म का प्रदर्शन दोनों भाषा मे किया जाएगा।
निर्देशक राजीव मिश्रा ने बताया कि दोनों भाषा के दर्शक सीधे फिल्म से जुड़ पाएं, इसलिए इसे दोनों भाषाओं में अलग-अलग शूट कर रिलीज किया जाएगा।
काजल राघवानी ने कहा कि यह मौका उनके लिए बेहद खास है। वह पहली बार भोजपुरी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में काम कररही हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
काजल ने जय से कहा, ‘तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी’…