रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले एक बेहद खूबसूरत पारिवारिक फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का निर्माण किया जा रहा है।
इस फिल्म का शीर्षक यकीनन साल 2001 में आई अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रितिक रोशन जैसे सितारों से सजी हिंदी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की यादें ताजा करता नजर आ रहा है, लेकिन इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है।
फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने बताया कि यह फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं, जिन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक कई सुपर हिट फिल्मों का निर्माण किया है।
आपको बता दें कि फिल्म के सह निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। कहानी नन्हे पांडे ने लिखी है। सुजान सिंह, बृजेश त्रिपाठी, कुणाल सिंह, पल्लवी कोली, सूर्या द्विवेदी, बबलू खान व सुजीत भट्ट अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी मनोज सिंह हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर रमेश चौरसिया हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा