भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा का धमाकेदार गाना ‘झलकता’ अब धमाल मचाने लगा है। इस गाने में राकेश मिश्रा का साथ शिल्पी राज ने दिया है।
त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए इस गाने को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गीत भोजपुरी संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर देने वाला है। माता के प्रस्थान के बाद लोगों के जीवन में थोड़ी मायूसी आ जाती है, लेकिन यह गाना लोगों की जिंदगी में उल्लास और खुशियों को जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि यह गाना सभी दर्शक वर्ग के लिए है।
गाने के विडियो में सपना चौहान की उपस्थिति लाजवाब है। गाने के गीतकार आजाद सिंह हैं। संगीतकार विशाल सिंह साहिल हैं। वीडियो के डायरेक्टर पवन पाल हैं। डीओपी श्रवण पाल और सनी सूरज हैं। एडिटर अंगत पाल तथा कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ