अक्षरा का नया गाना ‘हमार जान महादेव’ मचा रहा है धमाल



भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना ‘हमार जान महादेव’ जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

गाना ‘हमार जान महादेव’ को लेकर अक्षरा कहती हैं कि भोले बाबा की पूजा-अर्चना उनके लिए प्रेरणा का काम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराइयों से निकलते हैं।

अक्षरा ने कहा कि यह गाना सुंदर और कर्णप्रिय है। इसे आप अपने परिवार के लोगों के साथ-साथ दोस्तों को भी सुनाएं। यही इस गाने की सफलता होगी।

यह गीत मनोज मतलबी ने लिखा है। मनोज इससे पहले भी अक्षरा के लिए एक से बढ़ कर एक गाने लिख चुके हैं। गाने के संगीतकार गोविंद ओझा हैं।




Related Items

  1. रास, भक्ति और ब्रज संस्कृति पर एक अभिनव शोध...

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'