होली के रंग में रंगे अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने का धमाल



बिहार और यूपी की होली लोकगीतों के बिना अधूरी होती है। फाल्गुन महीना हो और होली गानों की बाहर न आए, यह हो ही नहीं सकता है। इस श्रंखला में मशहूर भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जीजा तोहर बल्ले बल्ले’ खूब धमाल मचा रहा है।

जीजा और साली की ठिठोली पर आधारित यह गाना सबके कदम थिरकाने को मजबूर कर देने वाला है। होली के इस दमदार गाने में अरविंद अकेला कल्लू की जोया खान के साथ केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। इस गाने को कल्लू ने भोजपुरी की चर्चित आवाज शिल्पी राज के साथ मिलकर रिकार्ड किया है।

गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि होली गानों की श्रंखला में यह एक दमदार गाना है। आगे और भी गाने आएंगे, लेकिन यह अभी तक सबसे अलग और नया गाना है।

गाना ‘जीजा तोहर बल्ले बल्ले’ के बोल धर्म हिन्दुस्तानी और संगीत साजन मिश्रा का है। इस गाने की परिकल्पना अरविंद मिश्रा ने की है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। प्रोडक्शन जय तिवारी का है।




Related Items

  1. होली पर परंपराओं को धता बताकर विधवाओं ने सम्मान को अपनाया

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'