खेसारीलाल यादव जल्द ही 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे'। उनकी यह नई फ़िल्म 13 मई को रिलीज हो रही है।
फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा ने बताया कि दर्शकों को इस बेजोड़ फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। फ़िल्म में मधु शर्मा और ब्रिटिश अभिनेत्री ग्रेस रोडेज की भी अहम भूमिका है।
फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने बताया कि यह एक अलग तरह की कहानी है। फ़िल्म घर-परिवार की महिलाओं को भी आकर्षित करेगी।
यशी फिल्म्स और ज़वाबा एंटरटेनमेंट की इस फिल्म का निर्माण ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन ने किया है। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं। फ़िल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फ़िल्म के यूके प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं। गीत आशुतोष तिवारी, अजित हलचल व रजनीश मिश्रा के हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और रिकी गुप्ता की है।

Related Items
‘रिश्ते’ में खेसारी का एक अलग ही अंदाज आएगा नजर
‘रंग दे बसंती’ में बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगे खेसारी
अब खेसारीलाल से सीधी टक्कर लेंगे आर्यन बब्बर