अब खेसारीलाल से सीधी टक्कर लेंगे आर्यन बब्बर



आर्यन बब्बर अब टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही फिल्म ‘राजाराम’ में मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें वह खेसारीलाल यादव से टक्कर लेंगे।

इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। इस फिल्म में राहुल शर्मा भी एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता पराग पाटिल और राकेश रौशन सिंह हैं।

फिल्म को लेकर आर्यन बब्बर ने कहा कि इस फिल्म में उनकी भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण है। उन्हें लगता है कि जब यह फिल्म पर्दे पर आएगी तो लोग इसे खूब पसंद करेंगे और फिल्म से सीधे-सीधे जुड़ पाएंगे।

फिल्म में सोनिका गौड़ा, सपना चौहान, सुबोध सेठ, विनोद मिश्रा, केके गोस्वामी, संजय पाण्डेय, वीणा पांडेय, रोहित सिंह मटरू, संजय महानंद, अमित शुक्ला, जेपी सिंह, डॉ यादवेंद्र यादव, संजीव मिश्रा, दीपक सिन्हा, भानु पाण्डेय व निशा तिवारी की भी अहम भूमिकाएं हैं।

डीओपी आरआर प्रिंस, लेखक अरविंद तिवारी और संगीत कृष्णा बेदर्दी का होगा।




Related Items

  1. खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुई ‘तलाक़ अब नहीं’

  1. ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘गुड़हल’ ने झकझोरा

  1. भारतीय चिंतन में महिलाओं की भूमिका पर हुआ मंथन