सवा सौ से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'डोली सजा के रखना'



पिता-पुत्र के मार्मिक रिश्तों पर आधारित एसआरके म्यूजिक फिल्म्स की भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' के रखना देशभर में रिलीज हो गई है। फिल्म देश के 25 मल्टीप्लेक्स के साथ 100 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है।

इससे पहले, मुंबई में फिल्म का भव्य प्रीमियर हुआ, जिसमें फिल्म की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे,  निर्देशक रजनीश मिश्रा, निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और वितरक रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्ज्वल, अक्षरा सिंह, सुवि शर्मा, प्रदीप के शर्मा, सुशील सिंह, देव सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। फिल्म ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है। 

फिल्म के वितरक निशांत उज्ज्वल ने बताया कि यह फिल्म पूरे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मुंबई, नेपाल, बंगाल के 25 मल्टीप्लेक्स व 100 से अधिक सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई है। पीवीआर, कार्निवल सिनेमा और सिने पोलिस की श्रंखला में भी फिल्म को रिलीज किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भोजपुरी फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया है।

फिल्म में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज़, बिना पांडेय और दिलकश मुख्य भूमिका में हैं। देव पांडेय का भी फ़िल्म में योगदान रहा है। फिल्म का संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा का है। गीत प्यारेलाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, कृष्णा बेदर्दी, विजय चौहान, प्रफुल्ल तिवारी, छोटू और गोलू यादव के हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और प्रसन्न यादव हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा