‘दिल हमारा टूटल’ सुनकर रो पड़ेंगे आप…

अरविंद अकेला कल्लू का दर्दभरा गाना ‘दिल हमारा टूटल’ बेहद भावुक करने वाला गीत है। इस गाने में कल्लू रो–रोकर अपने टूटे दिल की कहानी बता रहे हैं। यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

इस गाने को लेकर कल्लू ने बताया कि यह गीत उस रिश्ते की कहानी है, जिसकी बुनियाद झूठ और धोखे पर टिकी होती है। जब भी किसी का दिल टूटता है, उसका गम बेहद पीड़ा वाला होता है।

गीत ‘दिल हमारा टूटल’ के म्यूजिक वीडियो में कल्लू के साथ पूजा चौरसिया पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। गीतकार धरम हिंदुस्तानी हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं। निर्देशक बिभांशु तिवारी हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव हैं। संकल्पना अरबिन्द मिश्रा की है।

Related Items

  1. दिलेर मेहंदी ने गाया खेसारी की फिल्म का गाना

  1. आपके दिल को छू जाएगा रितेश पांडेय का यह नया गाना...

  1. ऋचा शर्मा ने ‘रंग दे बसंती’ के लिए गाया भोजपुरी गाना