भोजपुरी फ़िल्मों के अभिनेता देव सिंह अब खलनायक से नायक के रूप में खुद को साबित करने जा रहे हैं। देव अपनी कला को लेकर बेहद संजीदा रहने वाले कलाकार हैं और यही वजह कि उन्हें जब भी किसी किरदार को निभाने का मौका मिलता है तो, वह शिद्दत के साथ अपना काम करते चले जाते हैं। यही उनकी पहचान भी है।
देव सिंह कहते हैं कि उनके लिए किरदार मायने रखते हैं। किरदार नकारात्मक हो या सकारात्मक, उसके साथ पूरा न्याय बहुत जरूरी है।
आपको बता दें कि देव सिंह, निर्माता सुमन व ऋषोम पांडेय की आगामी फ़िल्म 'राम लखन बजरंगी' में एक अहम किरदार में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग यूपी के जौनपुर में होगी।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा