मशहूर भोजपुरी अभिनेता देव सिंह जल्दी ही एक बड़े टीवी शो में नजर आने वाले हैं। देव जी टीवी के शो ‘अगर तुम न होते’ के एक अहम किरदार में नजर आएंगे।
इससे पहले, देव अदालत, भाग्य विधाता, शनि देव, सीआईडी, सावधान इंडिया और महाराणा प्रताप जैसे कई शो के साथ सैकड़ों भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।
टीवी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले देव पुनः टीवी पर ही एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। इससे देव काफी उत्साहित नजर आते हैं।
देव बताते हैं कि शुरू से उन्हें अभिनय का शौक था। अपना सपना लेकर वह मुम्बई पहुंचे काम करते रहे।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ