कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके सत्या पटेल जल्द ही एक वेब सीरीज ‘डार्क शैडो’ लेकर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध होगी।
सत्या पटेल ने एक मॉडल के रूप में फैशन इंडस्ट्री में काफी काम किया है। अब इस सीरीज के जरिए उन्हें अभिनय का मौका मिला है। उन्होंने कलर्स गुजराती पर टीवी धारावाहिक नरक रचना, एक गुजराती नाटक, "कहू छू संभदो छो" के अलावा एक लघु फिल्म ‘रिग्रेट - नो चांस फॉर रिमोर्स’ में अपने अभिनय से सबका ध्यान खींचा है।
एक गुजराती परिवार से आने वाले सत्या पटेल ने साल 2016 में अपने करियर की शुरुआत से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। उनका मानना है कि वह हमेशा एक कलात्मक व्यक्तित्व के रूप में पहचाना जाना चाहते थे।

Related Items
हाथियों और भालुओं के साथ अश्मित पटेल ने मनाया क्रिसमस
सच्ची घटना पर आधारित है वेब सीरीज ‘चांद चकोर’
भोजपुरी वेब सीरीज 'पकड़उवा बियाह' में नजर आएंगे अंकुश, राजा