’निधि झा से सगाई के बाद काजल राघवानी के साथ दिखेंगे यश’



बीते दिनों यश कुमार की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर छाई रही। लगभग सभी जगह यश कुमार व निधि झा की सगाई के चर्चे आम थे। निधि झा से सगाई के बाद यश कुमार के फैन्स के लिए दोगुनी खुशखबरी है। सगाई के बाद यश कुमार की पहली फिल्म दंडनायक 18 फरवरी को बिहार, झारखंड, बंगाल व नेपाल के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली है।

यह फिल्म निर्माण काल से ही चर्चा में है। शूटिंग की तस्वीर आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों व फिल्म व्यापार से जुड़े लोगों में रोमांच बरकरार है।

कुछ दिन पहले अभिनेता यश ने भी सोशल मीडिया पर ‘दंडनायक’ को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए फिल्म की खुलकर तारीफें की थीं।

प्रीति शुक्ला, राधे कुमार, वर्षा तिवारी, संजीव मिश्रा, नवीन मिश्रा, अवनीश दुबे, अनुराग ठाकुर, धनंजय सिंह, मनोज मोहानी व नौशाद शेख भी फिल्म के अहम किरदारों में हैं। निर्देशक सुजीत वर्मा व कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह हैं। कहानी यश कुमार की है। पटकथा और संवाद एसके चौहान व संगीत मुन्ना दुबे का है। गीतकार मुन्ना दुबे व राजेश मिश्रा हैं। छायांकन समीर - जहांगीर सैय्यद, नृत्य प्रवीण शेलारी और कला अवधेश राय की है। पीआरओ रंजन सिन्हा व सर्वेश कश्यप हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’

  1. काजल ने जय से कहा, ‘तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी’…

  1. ‘हाथी मेरे साथी’ के साथ शुरू हुई यश कुमार की तीन फिल्में