भोजपुरी सिने उद्योग की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'बंधन राखी का' का हाल ही में ‘फर्स्ट लुक’ जारी किया गया। इसमें भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता यश कुमार बेहद आकर्षक लुक में नजर आए।
आपको बता दें कि यह एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म होगी। इसका निर्माण दुर्गा प्रसाद मजूमदार कर रहे हैं। भोजपुरी फ़िल्म उद्योग में इस तरह की फिल्मो का निर्माण होना उद्योग के बढ़ते कदमों की ओर एक इशारा है। अभिनेता यश कुमार की मानें तो यह फिल्म दर्शकों के दिल में उतर जाने वाली है।
बताते चलें कि आदि शक्ति एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म 'बंधन राखी का' के निर्देशक अजय कुमार झा हैं। फिल्म के निर्माता और कहानीकार दुर्गा प्रसाद हैं। गीत अशोक कुमार, अरबिंद तिवारी और सत्य शंकर ने लिखे हैं। संगीत दुर्गा नटराज - मधुकर आनंद का है। पीआरओ रंजन - सर्वेश हैं। डीओपी समीर जहांगीर और कोरियोग्राफर प्रवीन शेलार हैं। फिल्म में यश कुमार के साथ ऋचा दीक्षित, पूनम दुबे, मोहन सिंह, प्रिया झा, सान्या सिंह, राधे मिश्रा, राव रणविजय, भानु पांडेय, जे नीलम और मेहमान भूमिका में खुद दुर्गा प्रसाद मजूमदार नजर आएंगे।

Related Items
खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुई ‘तलाक़ अब नहीं’
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘गुड़हल’ ने झकझोरा
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'