आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यूपी में अभियान



दिल्ली : आगामी 14 अप्रैल से निरोगस्ट्रीट वैद्य सम्भाषा एवं सम्मान अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह आयोजन 14 जून तक चलेगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय आयुर्वेद चिकित्सक भाग लेंगे।

आयुर्वेद चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित हो रहे इस अभियान का उद्घाटन आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पहल से आयुर्वेद चिकित्सकों का मनोबल बढ़ेगा।

अभियान में अलग-अलग तरह की बीमारियों और आयुर्वेद के जरिए उनके उपचारों पर परिचर्चाएं भी होंगी। उसके अलावा कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकीय योगदान के लिए वैद्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन देश के आयुर्वेद चिकित्सकों के मंच 'निरोगस्ट्रीट' द्वारा किया जा रहा है। इस मंच के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में भी चर्चा की थी।

वैद्य संपर्क अभियान के अंतर्गत एक वाहन दिल्ली से निकलेगा, जो उत्तर प्रदेश के 50 शहरों में होकर गुजरेगा और आयुर्वेद जन-जागरूकता अभियान को यथार्थ में जमीन पर उतारेगा।




Related Items

  1. रिवर कनेक्ट अभियान के स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का वचन

  1. मां यमुना की विशेष आरती में महिला शक्ति को सम्मान

  1. उस्ताद अमजद अली खान को मिला ‘सरोद ऋषि’ सम्मान