कहा जाता है कि शादी के बाद पहली होली बेहद खास होती है। शायद इसीलिए युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू पर भी शादी की पहली होली की खुमारी दिखने लगी है।
हाल ही में कल्लू ने शादी के बाद सबसे पहले अपना धमाकेदार होली गाना 'पियाजी के रंगल देहिया' रिलीज कर दिया है जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कल्लू ने अपना यह धमाकेदार गाना भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है।
इस गीत को एसआरके म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गीत के बारे में अरविंद ने बताया कि लोगों पर होली के रंगों की उमंग अभी से चढ़ने लगी है। ऐसे में यह गाना अभी और ज्यादा लोकप्रिय होगा।
इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ जोया खान भी नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं। संगीत साजन मिश्रा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Items
होली पर परंपराओं को धता बताकर विधवाओं ने सम्मान को अपनाया
‘युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्व गुरु’
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा